जौनपुर, जनवरी 2 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद गौसपुर बाजार के पास करीब चार दिन पहले ग्राम प्रधान के चाचा को रास्ते में रोककर पिटाई और जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रानीपुर गांव के प्रधान सुभाष चंद्र यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 28 दिसंबर की शाम चाचा रवींद्र यादव गभिरन बाजार से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाजार से रानीपुर गांव के मोड़ पर दो सौ मीटर आगे पहुंचे थे कि मैदासपट्टी गांव के आदर्श यादव और आलोक यादव तथा अंगुली गांव के अमर बहादुर और आयुष यादव चारों ने घेरकर उन्हें रोक लिया। गाली गलौज देते हुए लात घूंसों से पिटाई करने लगे। शोर मचाने पर मौके पर लोगों को आते देख वह जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गए। नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं म...