सीतापुर, जनवरी 22 -- सीतापुर, संवाददाता। लहरपुर के डिंगरी भदफर में गुरुवार रात प्रधान शिव कुमार यादव के घर में आग लग गई। आग देख अफरा तफरी मच गई। घर में मौजूद महिलाओं ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रधान शिव कुमार यादव के बाहर घर बाहर बाहर पड़े छप्पर में आग लग गयी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप लिया। छप्पर के नीचे रखा लगभग 20 कुंतल गेहूं, 10 कुंतल चावल, करीब 20 हजार रुपये की नकदी, जेवरात, कपड़े, तख्त, खटिया समेत लाखों रुपयों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक धुआं उठता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.