बदायूं, मार्च 23 -- मूसाझाग। क्षेत्र के गांव महरोली में प्रधान मनोज सिंह के घर बन रहे मकान पर मजदूरी कर रहे मोहम्मद असलम पर कुछ दबंगों ने हमला किया। आधा दर्जन से अधिक आरोपी हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौच के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर असलम को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा गया। शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपी कान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। गंभीर हालत में असलम थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कर जाँच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...