मेरठ, नवम्बर 23 -- ग्राम प्रधान के मकान में शुक्रवार शाम किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में मृतका के परिजनों ने ग्राम प्रधान और उसके परिजनों पर किशोरी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव को सुपुर्द ए खाक करने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक किया। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने शुक्रवार ग्राम प्रधान के मकान में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने ग्राम प्रधान के परिजनों व एक युवक पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.