औरैया, जून 11 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित ग्राम प्रधान के गेस्ट हाउस को चोरों ने फिर निशाना बना लिया।

घटना का विवरण बुधवार रात चोर कुंडी काटकर अंदर घुसे और एलईडी टीवी, डीजे मशीन, मिक्सर मशीन समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान छोटेलाल गुप्ता ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि गांव के बाहर उनका गेस्ट हाउस बना हुआ है। दो दिन पहले आई तेज आंधी में गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइन और हाईमास्ट लाइट क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके कारण कैमरे बंद पड़े थे। बुधवार रात वह गेस्ट हाउस में ताला लगाकर अपने घर चले गए थे। गुरुवार सुबह जब वह गेस्ट हाउस पहुंचे तो कार्यालय के गेट की कुंडी कटी हुई मिली। अंदर जाकर देखा तो एलईडी टीवी, डीजे मशीन, मि...