गोरखपुर, मार्च 16 -- हरपुर-बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोपरा निवासी ग्राम प्रधान बालकेश मिश्रा के बैंक खाते से लाखों रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रधान बालकेश मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भारतीय स्टेट बैंक की खजनी शाखा में खाता है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उनके खाते से बिना जानकारी के धोखाधड़ी कर 3 लाख 88 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी को भी अपना एटीएम कार्ड, पिन, ओटीपी या अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा नहीं की, इसके बावजूद खाते से रकम निकल गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में अज्ञात जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.