नई दिल्ली, जुलाई 27 -- शिवसेना (यूबीटी) ने सोमवार को दावा किया कि नीट पेपर लीक का मामला केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से खत्म नहीं होगा। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश को नुकसान पहुंचा रही है। पार्टी ने अपने मुखपत्र 'सामना' में छपे संपादकीय में सरकार के प्रस्तावित लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 विधेयक को छलावा करार दिया। आरोप लगाया कि यह कानून पहले जैसा ही है। बस जुर्माने और सजा के आंकड़ों में बदलाव किया गया है। संपादकीय में सरकार पर अहंकारी होने का आरोप लगाया गया और कहा गया कि सरकार ने लाठीचार्ज किया और बंदूकें तानीं लेकिन देश के युवाओं ने जंतर-मंतर नहीं छोड़ा। यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान को बिहारी सांसद ने मैथिल पाग पहनाया, संसद परिसर में जिंदाबाद के नारों से स्वागत दावा किया कि धर्म...