झांसी, मई 1 -- Jhansi News: यूपी के झांसी से प्रेम-प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 22 साल की महिला करिश्मा 55 साल के ग्राम प्रधान पर दिल हार गई। प्रधान भी महिला से इश्क कर बैठा। दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। करिश्मा के पति को जब भनक लगी तो इसका विरोध किया, लेकिन मोहब्बत में अंधी हुई महिला को कुछ और सूझा ही नहीं। प्रधान भी महिला से मिलने के लिए अक्सर उसके घर जाने लगा। एक दिन दोनों ने प्लान बनाया और फिर पति को धोखा देकर महिला घर से भाग निकली। प्रेमी संग भागी महिला ने घर पर भी हाथ साफ कर दिया। पीड़ित पति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी प्रधान संग चली गई है वह अपने साथ घर से लाखों रुपये और सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई है। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज मोहल्ले के रह...