प्रधान की मौत व प्रसव के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने की आरोपी स्टाफ नर्स का तबादला
अमरोहा, जून 27 -- स्थानीय सीएचसी में डिलीवरी के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने के मामले में सीएमओ द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम की रिपोर्ट पर स्टाफ नर्स दीपा सिंह का तबादला नौगावां सादात सीएचसी पर कर दिया गया है। इस मामले में चिकित्साधीक्षक डा. शशांक चौधरी का तबादला पहले ही ढवारसी सीएचसी पर किया जा चुका है। . बीती 15 जून को डिलीवरी के लिए सीएचसी में भर्ती कराई गई गंगेश्वरी विकास खंड की ग्राम पंचायत मलकपुर की प्रधान नीलम की प्रसव पूर्व मौत हो गई थी। परिजनों ने सीएचसी में हंगामा किया था। प्रधान पति मनोज कुमार ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी का प्रसव कराने के नाम पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शशांक चौधरी की मौजूदगी में स्टाफ नर्स ने तीन हजार रुपये का सुविधा शुल्क मांगा था। यह भी पढ़ें- प्रधान की मौत व प्रसव के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने की आरोपी स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.