बरेली, मई 1 -- फरीदपुर, संवाददाता। ग्राम प्रधान की मिलीभगत से किशोरी को दबंग शादी का झांसा देकर ले गया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित परिवार ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। प्रधान के यहां बदायूं के उझानी के जगल संकरी के अनस का आना-जाना था। प्रधान ने किशोरी से अनस की जान पहचान करा दी। इसके बाद उसने शादी का झांसा दिया। आरोप है 26 अप्रैल को अनस किशोरी को ले गया। किशोरी के परिजनों ने अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि प्रधान की मिली भगत से आरोपी उनकी बेटी को भगा ले गया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द किशोरी को बरामद करके आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.