हरदोई, जून 7 -- पाली। गौरा उदयपुर गांव में साइबर ठगों ने ग्राम प्रधान की बहू के बैंक खाते से एक लाख अधिक पार कर दिए। खाते से लगातार रुपये कटने के मैसेज मिलने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गौरा उदयपुर की ग्राम प्रधान उर्मिला देवी की बहू अनीता पत्नी रामजी कुशवाहा का खाता फर्रुखाबाद स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में है। अनीता के पति रामजी कुशवाहा ने बताया कि खाते में एक लाख 18 हजार 203 रुपये थे। दो जून की देर रात करीब डेढ़ बजे मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने के कई मैसेज आए। यह भी पढ़ें- न कॉल आया, न ओटीपी, फिर भी खाते से उड़ाए 49 हजार तीन जून को भी मैसेज आए। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। जांच पर पता चला कि तीन जून को खाते में 4,900 रुपये और चार जून को 67,661 रुपये ...