बस्ती, मई 6 -- बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के बेनीपुर गांव में सरकारी कार्य कराने के दौरान विपक्षियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम प्रधान कमलावती निवासी बेनीपुर थाना कलवारी ने बताया कि वह शासन की मंशानुसार गांव के विकास कार्य कराया जाना है। विकास कार्य के तहत गांव में जगह-जगह सिल्ट चैंबर बनाया जा रहा था। इस काम को प्रतिवादियों ने रोकते हुए तीन मई 2026 तक का समय मांगा। समय पूरा होने पर फिर से काम पूरा कराने के लिए शुरू कराया गया। यह भी पढ़ें- सुलह के बाद भी युवक को दौड़ाकर पीटा, 20 पर केस इस पर विपक्षी राम उजागिर, राजमती, चंद्रावती और संदीप निवासी बेनीपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

हिंदी ...