प्रधान का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर रुपया निकालने का आरोपी निलंबित
बस्ती, मई 31 -- परसरामपुर (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के परसरामपुर शिक्षा क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक को वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन पर प्रधान का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर विद्यालय के खाते से धन की निकासी करने का आरोप है। प्रधान स्तर से शिकायत के बाद मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी परसरामपुर को सौंपी गई। बीईओ की जांच में प्रथमदृष्टा प्रधान स्तर से लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभाकर तिवारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही इस प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी गौर को जांच अधिकारी नामित किया है。
जांच का मामला यह पूरा प्रकरण तब सुर्खियों में आया, जब गत 25 मई को जगदीशपुर ग्राम सभा की प्रधान सुमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.