जौनपुर, जनवरी 11 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड धर्मापुर क्षेत्र के कादीपुर ग्राम पंचायत के कादीपुर गांव में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत धांधली का आरोप सामने आया है। भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने ग्राम प्रधान और सचिव पर मनमाने ढंग से आवास आवंटन करने और अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। कादीपुर पौना गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष त्यागी नाथ यादव ने आरोप लगाया है कि पात्रता की अनदेखी कर आवासों का आवंटन किया गया। उन्होंने बताया कि गांव के राजाराम नामक व्यक्ति को दो बार आवास स्वीकृत कर दिया गया है। वहीं कमला देवी पत्नी पंचम, तारा देवी समेत लगभग आधा दर्जन लाभार्थियों के आवास तो पास कर दिए गए, लेकिन आज तक छत नहीं ढली, जबकि भुगतान निकाल लिया गया है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री योगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.