फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने प्रधान और प्रधानाध्यापक के बीच मिड डे मील को लेकर तनातनी बढ़ जाने के बाद जांच के निर्देश दिये गये हैं। खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय शमसाबाद और मोहम्मदाबाद को जांच दी गयी है। बीएसए ने बताया कि तीन सदस्यीय जांच समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी। पट्टी छेदा सिंह गांव की प्रधान बड़ी बिटिया ने इस बीच बीएसए को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि बच्चों के भोजन की गुणवत्ता ठीक न होने की शिकायत की जा रही थी। इस पर प्रधानाध्यापिका से गुणवत्ता ठीक करने को बोला तो उन्होंने सही जवाब नहीं दिया और प्रधानाध्यापिका अभिलेखों में बच्चों की संख्या अधिक अंकित कर रही हैं। मिड डे मील में हेराफेरी की जा रही है। 13 मार्च को पुत्र के साथ स्कूल पहुंची तो प्रधानाध्यापिका ने खाना च...