आजमगढ़, नवम्बर 18 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बर्रा गांव में रविवार की रात चोरों ने प्रधान और पीसीएस अधिकारी के घर से लाखों का माल पार कर दिया। चोर हीरा, सोना-चांदी के जेवर समेत 20 हजार रुपये नकदी उठा ले गए। चोरों ने एक और घर में चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। मंगलवार को पीड़ितों ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस जांच में जुटी है। बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव निवासी अमलेश गुप्ता प्रधान हैं। रविवार रात चोर घर की खिड़की काटकर अंदर घुस गए। इसके बाद आलमारी तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। प्रधान ने बताया कि 20 लाख रुपये से अधिक के जेवर चोरी हुए हैं। प्रधान के घर से करीब दौ सौ मीटर की दूरी पर बृजेश सिंह का घर है। वे बिहार में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.