प्रधान और ग्रामीणों का अनशन स्थगित
सोनभद्र, मई 11 -- दुद्धी। खेल मैदान की जमीन पर हुए अतिक्रमण करे लेकर एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे प्रधान और ग्रामीणों का अनशन दुद्धी बार संघ अध्यक्ष के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया। बार संघ के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय ने उनकी समस्या को सुनते हुए उन्होंने सिविल बार अध्यक्ष से टेलिफोनिक वार्ता कर समस्या को अवगत कराया। उन्होंने भी अतिक्रमण हटाए जाने के बात को लेकर सहमति जताते हुए धरने पर बैठे लोगों से 2 दिन धरने को स्थगित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि एसडीएम से वार्ता कर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय ने दोनों प्रधानों को पानी पिलाकर अनशन को स्थगित कराया। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.