प्रयागराज, अप्रैल 3 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता प्रधान और कोटेदार जनगणना कराने के लिए लोगों को जागरूक करते दिखाई देंगे। जनगणना 2027 की समीक्षा के दौरान डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इसका निर्देश दिया। संगम सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि सभी चार्ज अधिकारी ग्रामीण व नगर क्षेत्र में मकान सूचीकरण ब्लॉक (एचएलबी) मैपिंग कार्य को 10 अप्रैल से पूर्व ही पूर्ण कर लें।उन्होंने दो कार्य दिवस के अंदर जनगणना-2027 के फील्ड कार्य के लिए प्रगणक व पर्यवेक्षक की इंट्री सीएमएमएस पोर्टल पर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। सभी चार्ज अधिकारियों व उनके साथ लगे हुए कर्मियों को जनगणना कार्य निदेशालय लखनऊ के नोडल अधिकारी सहायक निदेशक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव व सहायक प्रभारी सोमनाथ गोस्वामी ने प्रशिक्षण दिया। जनगणना 2027 का कार्य पूर्णरूप से डिजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.