लखनऊ, फरवरी 13 -- रहीमाबाद थाने में एक महिला ने प्रधान और उसके साथी पर गैंगरेप कर मारपीट करने का आरोप लगा। साथ ही आरोपी उसका गर्भ गिरने के लिए दबाव बनाने लगे। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला एक वाटर पार्क में नौकरी कर अपने परिवार को भरण-पोषण करती है। आरोप है कि वाटर पार्क में महिला के साथ जमोलिया निवासी सुनील भी काम करता है। महिला ने बताया कि सुनील ने उसे अपने प्रेम प्रसंग में फंसा लिया। एक दिन सुनील रहीमाबाद के आगे जालामऊ जाने वाले रास्ते में बबुरी के जंगल में ले गय और जबरन दुष्कर्म करते हुए उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि सुनील ने कई बार महिला का वाटर पार्क में भी अश्लील वीडियो बनाया। आरोप है कि वीडियो को वॉयरल करने की धमकी देकर सुनील ने महिला से कई बार दुष्कर्म किया और साथ मे...