गाजीपुर, अप्रैल 8 -- मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के महरुपुर गांव के अनुसूचित जाति के ग्राम प्रधान कांता राम और उनकी पत्नी शारदा देवी के साथ मारपीट करने के मामले में गांव निवासी मजहर खान उर्फ गुड्डू खान के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। प्रधान कांता राम ने बताया कि तीन अप्रैल को सुबह पत्नी शारदा देवी के साथ ग्राम पंचायत की मोहर व पासबुक मांगने के लिए गांव निवासी मजहर खान उर्फ गुड्डू के पास आरा मशीन पर गया था। मोहर मांगने पर नाराज होकर गाली देते हुए पीटने लगे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.