मिर्जापुर, जून 22 -- राजगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के ददरा ग्राम पंचायत के मौजूदा प्रशासक एवं उनकी पत्नी का नाम मतदाता निर्वाचक नामावली से गायब कर दिया गया है। इससे नाराज ग्राम प्रधान ने बीएलओ पर साजिश एवं प्रलोभन में नाम गायक करने का आरोप लगाया है। साथ ही जिलाधिकारी से मतदाता सूची में नाम जोड़वाने की अपील की है। दारानगर ग्राम पंचायत के निवर्तमान प्रधान/प्रशासक सोनू कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 की प्रकाशित हुई मतदात निर्वाचक नामावली में उनका तथा उनकी पत्नी गीता देवी का नाम गायब कर दिया गया है। पुनर्निरीक्षण मतदाता सूची में उनका और पत्नी का नाम था। जबकि दस जून को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ,तो उसमें उनका और उनकी पत्नी नाम गायब कर दिया गया। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची में अनियमितताओं से ग्रामीणों में नाराजगी उन्होंने इसकी शिकायत मड़िहान...