उरई, फरवरी 16 -- जालौन। जेपीएल सीजन तीन का फाइनल मुकाबला प्रधान इलेवन जालौन और प्रभाकर एकेडमी उरई के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में प्रधान इलेवन ने प्रभाकर एकेडमी को 72 रनों से करारी शिकस्त देकर जेपीएल की चमचमाती ट्रॉफी और एक लाख रुपये अपने नाम किए। फाइनल मुकाबले में प्रधान इलेवन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज करन तोमर टीम के लिए खास योगदान नहीं दे सके और 11 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे छोर पर डटे सतनाम सिंह ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए अर्द्धशतक जमाया। उन्होंने 51 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के जड़कर 80 रनों की पारी खेली। अमित यादव ने 18 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। सागर शर्मा ने 26, समन्वय दीक्षित 15 और सुधांशु चौरसिया ने 18 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर निर्धारित 20...