आगरा, मार्च 28 -- तीर्थ नगरी के खंड विकास कार्यालय के सभागार में शनिवार को विकास खंड सोरों के परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे व मंडल अध्यक्ष भाजपा आदित्य काकोरिया ने किया। एबीएसए रामरूप ने ग्राम प्रधानों को उनके दायित्व से अवगत कराया गया। एसआरजी रोहिताश कुमार ने आउट ऑफ स्कूल, दिव्यांग बच्चों व बालिका शिक्षा के लिए सरकार के प्रयास व योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर एआरपी मयूरेश दुबे, एआरपी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, दिलीप चौहान, प्रधानाध्यापिका नीतू यादव, ललितेश कुलश्रेष्ठ, मंजू मिश्रा, मयंक गौतम, अनुपमवीर, अमित कुमार, मोहित लेखाकार, सुहैल अहमद, प्रधान मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक व प्रधान उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस...