बिजनौर, फरवरी 18 -- प्रधान संघ विकास खंड अल्हैपुर ने विभिन्न मांगों को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को संघ अध्यक्ष संध्या सिंह के नेतृत्व में प्रधानों ने बीडीओ त्रिलोकचंद को ज्ञापन सौंप कर आरोप लगाया है कि चुनाव नजदीक होने की वजह से कई संगठन अपनी राजनीति चमकाने के लिए प्रधानों व ग्राम पंचायत सचिवों पर विकास कार्यों को लेकर अनर्गल दबाव बना रहे हैं। बेवजह झूठी शिकायत कर मानसिक तनाव दे रहे हैं। हर रोज ग्राम पंचायतों की शिकायत विभागों में की जा रही है। ऐसे में प्रधानों के लिए कार्य करना मुश्किल हो गया है। प्रधानों ने बीडीओ से किसी भी शिकायत की गंभीरता जो जाने बिना कार्रवाई ना करने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि यदि प्रधानों का शिकायत के नाम पर उत्पीड़न किया तो प्रधान संघ आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों में दीपा चौहान, रेनू कुमारी, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.