अल्मोड़ा, फरवरी 26 -- अल्मोड़ा। मुख्यालय के हवालबाग ब्लॉक की पहली बीडीसी बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। गुरुवार को आयोजित बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने से प्रधानों का पारा चढ़ गया। आक्रोशित प्रधान बैठक का बहिष्कार करते हुए सदन से बाहर निकल आए। इसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया। प्रधान संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पहली बीडीसी बैठक में गांवों की समस्याओं को लेकर प्रधान और बीडीसी सदस्य 11 बजे तक पहुंच गए थे। कोई पानी तो कोई जंगली जानवरों की समस्या को लेकर पहुंचा हुआ था। जनप्रतिनिधियों को उम्मीद थी कि बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के समक्ष अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.