गंगापार, अप्रैल 20 -- अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले बैठक कर मांडा विकास खंड के ग्राम प्रधानों ने समयबद्ध तरीके से पंचायत चुनाव कराने और यदि चुनाव में विलंब होता है, तो प्रशासक नियुक्त न कर ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने संबंधी सीएम के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन मांडा ब्लॉक के एडीओ आईएसबी सुरेशचंद्र को सौंपा। सोमवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के आह्वान पर मांडा ब्लॉक की प्रधान संगठन अध्यक्ष राधिका देवी द्विवेदी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों की एक बैठक मांडा ब्लॉक के सभागार में संपन्न हुई। बैठक के बाद ग्राम प्रधानों ने पंचायत चुनाव संविधान के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के अंदर कराये जाने , चुनाव में किन्हीं कारणों से विलंब होने पर प्रशासक नियुक्त न किये जायें तथा अन्य प्रदेशों की तरह वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार ग्राम प्रधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.