प्रधानों ने सांकेतिक बंदी कर दिया धरना
काशीपुर, जून 8 -- जसपुर। प्रधानों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक कार्यालय की सांकेतिक बंदी कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सीएम को प्रेषित मांग पत्र बीडीओ को सौंपा। सोमवार को प्रधान संघ अध्यक्ष दिलशाद शाह के नेतृत्व में ब्लाक कार्यालय पहुंचे प्रधानों ने दफ्तर के गेट की तालाबंदी कर दी। जहां उन्होंने सांकेतिक धरना देकर बीडीओ केके कांडपाल को मांग पत्र सौंपा। प्रधानों ने मानदेय बीस हजार रुपये करने, गांवों में बने ओवरहैंड टैंक को प्रधानों को सौंपने, स्वच्छता अभियान के तहत 20 प्रतिशत कटौती बंद करने, प्रधानों के मानदेय के लिए अलग से वित्त बजट बनाने, यूपी की तर्ज पर गांवों में सरकार की ओर से दो पर्यावरण मित्र रखने, मनेरगा श्रमिकों का एक दिनी वेतन 600 रुपये करने की मांग की। यह भी पढ़ें- बीडीओ को मनरेगा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.