सिद्धार्थ, अप्रैल 29 -- बढ़नी। बढ़नी ब्लॉक सभागार में मंगलवार को ग्राम प्रधान संगठन की बैठक हुई। इसमें पंचायतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर अपनी मांगों को बुलंद किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ अनिशि मणि पाण्डेय को सौंपा। प्रधानों ने मनरेगा व ग्राम निधि के बकाया भुगतान को तत्काल जारी करने की मांग की। साथ ही समय पर पंचायत चुनाव न होने की स्थिति में वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने और प्रशासक के रूप में प्रधानों को ही जिम्मेदारी देने की बात कही। प्रदर्शन में यशोदानंद मिश्र, मोहम्मद मुस्तफा, किस्मत अली, अब्दुल करीम, कमलेश चौधरी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग यह भी पढ़ें- कार्यकाल बढ़ाने को प्रधानों ने प...