गंगापार, अप्रैल 4 -- विकास खंड ब्लाक मुख्यालय जसरा के सभागार में अखिल भारतीय प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में विकास खंड जसरा के 63 ग्राम प्रधानों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को प्रदेश सरकार द्वारा समय से कराया जाय। यदि किन्हीं कारणों से चुनाव नहीं कराया गया तो पूरे प्रदेश के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल जब तक चुनाव न हो जाए तब तक के लिए बढ़ाया जाए। ऐसी परिस्थिति में प्रधानों को वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार पहले की तरह ही प्रधानों के पास सुरक्षित रखें जाएं। प्रदेश संगठन के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष काजी मुअज्जम ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक की नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश के 1514 ग्राम प्रधानों को एकजुट होकर लड़ना होगा। हम सब शान्ती को अपनाते हुए...