प्रधानों ने प्रशासक बनने पर मुख्यमंत्री को आभार जताया
बरेली, जून 6 -- मीरगंज, संवाददाता।प्रधान संघ के कार्यक्रम में प्रधानों ने उन्हें ग्राम पंचायतों का प्रशासक नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री को संबोधित आभार पत्र विधायक डा. डीसी वर्मा को सौंपा। प्रधान संघ अध्यक्ष सोनू कुर्मी ने विधायक का माल्यार्पण कर उनकी आवाज शासन तक पहुंचाने पर आभार जताया। ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने कहाकि सरकार के इस निर्णय से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदेश पाल सिंह, अजय वीर सिंह, तेजपाल फौजी, होरी लाल गंगवार, हरीश राजपूत, गुड्डू वर्मा, गजेंद्र सिंह, मनोज सक्सेना, मुनेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.