पीलीभीत, जून 20 -- पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के नेपाल सीमावर्ती गांव मुरैनिया गांधीनगर, सिद्धनगर और शास्त्रीनगर के ग्राम प्रधान षुक्रवार को तहसील पहुंचे उन्होंने नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित को पत्र सौंपे। इनमें कहा गया कि इन गांवों के ग्रामीणों को उपनिवेशनयोजना के तहत कई दशक पहले बसाया गया था। कृषि और रहने के लिए भूमि भी आंवटित की गई थी। तब से ग्रामीण उस भूमि पर खेती कर रहे हैं। इसके बावजूद गलत सूचना के आधार पर इन गावों की भूमि को वन अंदोबस्त प्रकिया में शामिल कर दिया गया। इसको लेकर ग्रामीण परेशान हैं। प्रधानों ने इन गांवों की भूमि को बंदोबस्त प्रकिया से बाहर किए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...