प्रधानों ने की जी रामजी के प्रावधानो में बदलाव की मांग
विकासनगर, जुलाई 25 -- ब्लॉक के ग्राम प्रधान संगठन ने जी रामजी योजना का विरोध करते हुए शनिवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। प्रधानों का आरोप है कि मनरेगा के बदले शुरु की गई इस योजना के कई प्रावधानो में संसोधन की जरूरत है, जिससे कि योजना का लाभ सभी पंचायतों को आसानी से मिल सके। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि जी रामजी की सभी योजनाओं में श्रमिकों की उपस्थिति को ऑफ लाइन किया जाए। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में कोई भी कार्य बिना सुरक्षा दीवार के संभव नहीं है, लिहाजा सुरक्षा दीवारों कार्य योजनाओं में शामिल किया जाए। इसके अलावा कार्य योजना से संबंधित सामान व सामग्री का भुगतान 15 से 20 दिन में किया जाए जिससे विकास कार्य समय पर पूरे हो सकें। कहा कि इन समस्याओं से श्रमिकों को कई समस्याएं झेलनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.