बाराबंकी, मई 18 -- फतेहपुर, संवाददाता। ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर मंत्री सतीश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। रविवार को सूरतगंज ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष महेश मिश्रा के साथ विभिन्न ग्राम प्रधानों ने खाद्य एवं रसद मंत्री सतीशचन्द्र शर्मा से भेंट की। प्रधानों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर न होने की स्थिति में 26 मई 2026 के बाद ग्राम प्रधान का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन देकर बताया कि ऐसा न होने पर ग्राम पंचायतों में विकास कार्य व जनहित के कार्य बाधित होंगे, जो पंचायती राज की मंशा के विपरीत होगा। राज्यमंत्री ने प्रधानों को उनकी मांग सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाने को मुख्यमंत्री के पास प्रस्ताव रखेंगे राज्यमंत्री प्रधान सुरेन्द्र कुमार बाजपेई, वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नयन तिवारी, प...