आजमगढ़, अप्रैल 18 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड सभागार में शनिवार को ग्राम प्रधान संगठन की बैठक हुई। इस दौरान पंचायत चुनाव, प्रशासनिक व्यवस्था और प्रधानों के अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद प्रधानों ने सर्वसम्मति से कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानों ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग अगर समय पर पंचायत चुनाव संपन्न कराता है तो प्रधान संगठन इसका स्वागत करेगा। वहीं, यदि चुनाव प्रक्रिया स्थगित की जाती है तो पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। प्रधान लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि होते हैं, ऐसे में उनकी जगह अधिकारियों या कर्मचारियों को प्रशासक बनाना लोकतांत्रिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.