प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग को लेकर निकाला जुलूस
पीलीभीत, अप्रैल 25 -- बीसलपुर। राष्ट्रीय पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन ने पंचायत चुनाव में विलम्ब की स्थिति में प्रशासकों की नियुक्ति न किए जाने, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग को लेकर ब्लाक कार्यालय से जुलूस निकालकर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। बीसलपुर में राष्ट्रीय पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन की अगुवाई में बिलसण्डा व बीसलपुर विकास खण्ड के प्रधान ब्लाक कार्यालय पर एकत्रित हुए। प्रधानों ने प्रशासकों की जगह प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग को लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम नागेंद्र पांडेय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग की। यह भी पढ़ें- प्रधान संघ ने कार्यकाल बढ़ाए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.