गोंडा, अप्रैल 24 -- धानेपुर (गोंडा) संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के मुजेहना ब्लॉक पर ग्राम प्रधानों ने बैठक कर चुनाव न हो पाने की दशा में कार्यकाल बढ़ाये जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सौंपा है। दरअसल उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव समय पर होने के आसार अब बिल्कुल नहीं दिख रहें हैं।ऐसे में ग्राम प्रधानों की चिंता अपने हक को लेकर बढ़ गई। अपने हक की लड़ाई को लेकर प्रधान लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को मुजेहना ब्लॉक पर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व उपाध्यक्ष सभाजीत पांडेय के अगुवाई में एकत्रित होकर सभागार में बैठक की और सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत चुनाव समय से नहीं करा पाने की दशा में सरकार पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाये, ताकि क्षेत्र का विकास मजबूत हो सके।पत्र यह भी पढ़ें- समय से चुनाव न कराय...