संभल, मई 19 -- असमोली विकासखंड में सोमवार को अखिल भारतीय प्रधान संघ के अध्यक्ष ठाकुर चंद्रशेखर के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी प्रेमपाल सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानों ने पंचायत चुनाव समय पर कराने अथवा वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्ति की ओर है, लेकिन अभी तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में पंचायतों में पुनः प्रशासक व्यवस्था लागू होने की आशंका बढ़ गई है। प्रधानों का कहना है कि पूर्व में जब पंचायतों में प्रशासक व्यवस्था लागू हुई थी, तब कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हुई थीं और ग्राम पंचायतों की स्वतंत्र एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हुई थी। यह भी पढ़ें- समय से ...