एटा, मई 20 -- प्रधानों का लखनऊ में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में शामिल होने से पहले ही पुलिस ने रोक दिया। प्रधान संघ के अध्यक्ष विष्णु मिश्रा देहलिया पूठ समेत कई प्रधानों को थाना जसरथपुर पुलिस ने नजरबंद कर दिया। प्रधान संघ के अध्यक्ष विष्णु मिश्रा अपने साथी प्रधानों के साथ लखनऊ में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। प्रधानों का कहना है कि वह पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर आयोजित आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान थाना जसरथपुर पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और घर पर ही नजरबंद कर दिया गया। यह भी पढ़ें- प्रधान संगठन ने मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन प्रधान संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि प्रशासन ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया है।...