सोनभद्र, मई 26 -- घोरावल। स्थानीय विकास खंड कार्यालय पर राष्ट्रीय प्रधान संघ की बैठक प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। प्रधान संघ ने प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने का स्वागत किया। उन्होंने इसे सरकार द्वारा जनप्रतिनिधियों के प्रति जवाब देही तथा विकास कार्य सुचारू रूप से चालू रहने एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास करार दिया। इस मौके पर गोविंद प्रसाद पांडेय, सुभाष पटेल, सुरेंद्र तिवारी, छोटेलाल, रविंद्र दुबे, गोविंद पटेल, राजेंद्र कुमार, बुद्ध सेन, सियाराम यादव, अमरेश यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री की घोषणा से प्रधानों में खुशी, व्यक्त किया आभार यह भी पढ़ें- प्रशासक बनाए जाने पर प्रधान संघ ने बांटी मिठाई यह भी पढ़ें- प्रधान बने प्रशासक, सत्ता का 2027 को लेकर बड़ा दांव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...