रामपुर, मई 28 -- क्षेत्र के ग्राम रहसेना में मंगलवार रात आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर प्रधानों ने एक दूसरे को फूल माला पहनाकर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में रहसेना ग्राम प्रधान सरजीत सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाना मुख्यमंत्री का यह फैसला बहुत सराहनीय है। कहा कि ग्रामीण विकास की योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने में निवर्तमान प्रधानों का अनुभव उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में सरजीत सिंह,इमरान अली,जयवीर सैनी,राजेंद्र राठौर,अनिल गंगवार,अनिल शर्मा, श्रीपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रशासक नियुक्त करने पर जताया आभार यह भी पढ़ें- प्रधानों को प्रशा...