मऊ, मई 27 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय प्रधान संगठन रतनपुरा के तत्वावधान में प्रधान गण को प्रशासक बनाये जाने पर प्रदेश सरकार को सभी प्रधानों ने बधाई देने के साथ ही आभार व्यक्त किया। रतनपुरा ब्लाक प्रांगण में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। उत्तर प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देने के निमित्त ग्राम प्रधान संगठन की बैठक ब्लाक सभागार में अध्यक्ष शारदा देवी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्यमंत्री और पंचायती राजमंत्री को बधाई दी गई। जिन्होंने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने का आदेश पारित किया। इस कार्य में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। यह भी पढ़ें- प्रशासक बने ग्राम प्रधानों ने योगी सरकार को कहा थैंक यू, कहा-देंगे रिटर्न गिफ्...