शाहजहांपुर, मई 27 -- खुटार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाकर उन्हें प्रशासक बनाए जाने के आदेश के बाद मंगलवार को ब्लॉक सभागार में प्रधान संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष अधीर शुक्ला ने किया। आदेश से उत्साहित प्रधानों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर खुशी जताई। ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित ने भी सभी प्रधानों को बधाई दी। अधीर शुक्ला ने कहा कि कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद चुनाव न होने से स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया, जिससे पंचायत कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। इस मौके पर कई प्रधान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रधान बने प्रशासक, सत्ता का 2027 को लेकर बड़ा दांव यह भी पढ़ें- कार्यकाल बढ़ाने से ग्राम प्रधानों में खुशी की लहर यह भी पढ़ें- कार्यकाल बढ़ने पर प्रधानों ने मनाया ...