सोनभद्र, अप्रैल 30 -- दुद्धी। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों का निर्वाचित कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में नई पंचायतों के गठन तक के अंतरिम समय में प्रशासनिक रिक्तता की स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर गुरुवार को ग्राम प्रधान मल्देवा ने एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौप समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। मल्देवा ग्राम प्रधान सीता देवी ने कहा है कि यदि इस अवधि में स्पष्ट व्यवस्था नहीं की गई तो ग्राम स्तर पर चल रहे विकास कार्यों के साथ-साथ मजदूरी भुगतान एवं अन्य आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिसका सीधा असर ग्रामीणों पर पड़ेगा। निर्वाचित ग्राम प्रधान स्थानीय परिस्थितियों, योजनाओं की वास्तविक जरूरतों और ग्रामीणों की समस्याओं से भली-भाँति परिचित होते हैं, जिससे कार्यों का संचालन अधिक प्रभावी और समयबद्ध तरीके से संभव होता है। इसके व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.