बांदा, जून 3 -- नरैनी। संवाददाता ब्लाक सभागार नरैनी में (प्रधान)प्रशासक संघठन की ओर से मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक ओममणी वर्मा जी का आभार एवं सम्मान समारोह का आयोजन फूल मलाओं से स्वागत किया गया। ग्राम प्रशासकों ने विधायक के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री से प्रशासकों के सम्पूर्ण अधिकार पूर्व की भांति दिये जाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। प्रशासकों ने कहा की हमें पूर्ण अधिकार न मिलने के कारण गांव के विकास कार्य बंद हैं। कार्यों का भुगतान नहीं हो रहा हैं। वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना अभी तक समलित नहीं की गईं हैं।जिससे कार्य नहीं हो पाएंगे। गांव में पेयजल,निर्माण कार्य, बरक्षारोपण,मानदेय आदि कार्य प्रभावित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...