प्रधानों के नाम पहुंची पीएम की चिट्ठी योग और स्वच्छता का संदेश
लखीमपुरखीरी, जून 20 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानों के नाम चिट्ठी भेजी है। प्रधानमंत्री ने स्वस्थ आयु के लिए योग का संदेश देते हुए नियमित योग करने को प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री की चिट्ठी मिलने के बाद प्रधान भी उत्साहित हैं। 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग की शुरुआत करने को कहा है। वहीं डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ अभिषेक कुमार ने 300 से ज्यादा प्रधानों के साथ वर्चुअल संवाद कर प्रधानमंत्री का संदेश बताया और कहा कि हर ग्राम पंचायत में 21 जून को योगाभ्यास कराया जाए। प्रधानमंत्री ने प्रधानों को लिखी चिट्ठी में कहा कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर जनजीवन का हिस्सा बनाया जाए। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि 20 जून को पूरे जिले में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत भवनों, विद्यालयों, आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.