लखीमपुरखीरी, मई 22 -- प्रधानों का कार्यकाल समाप्ति की ओर है। 26 मई को कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसलिए अब ग्राम पंचायतों में चल रहे कामों, भुगतान पर अफसरों की सीधी नजर है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने अधिकारियों की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया है कि पहले से जो काम चल रहे हैं वह काम पूरे होने और अभिलेख दुरुस्त होने पर भुगतान किया जाए। इसके अलावा प्रधानों, पंचायत सहायकों और केयरटेकरों का भुगतान समय से कर दिया जाए। हालांकि चालू वित्तीय वर्ष में ग्राम पंचायतों की नई कार्ययोजना पास न होने के कारण नए कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। पुरानी कार्ययोजना के जो काम बचे हैं वही काम कराए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- कार्यकाल खत्म होने को, 22 करोड़ खर्च नहीं कर सकीं कुशीनगर जिले की ग्राम पंचायतें डीपीआरओ, एडीओ पंचायतों की बैठक और सचिवों की वीसी में सीडीओ ने कहा कि ...