प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाने को मुख्यमंत्री के पास प्रस्ताव रखेंगे राज्यमंत्री
बाराबंकी, मई 17 -- रामसनेहीघाट, संवाददाता। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे मजबूत इकाई हैं और जनहित से जुड़े कार्य बाधित न हों, इसके लिए सरकार हमेशा संवेदनशील रही है। उन्होंने प्रधान संघ द्वारा उठाई गई मांगों को गंभीर बताते हुए शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। विकास खंड बनीकोडर के प्रधान संघ ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर न होने की स्थिति में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग को लेकर राज्य मंत्री सतीश शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। प्रधान संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पहुंचे ग्राम प्रधानों ने कहा कि वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। यदि समय से चुनाव नहीं होते और कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाता है तो ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्य, जनकल्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.