बांदा, अप्रैल 8 -- बांदा। जनपद में ग्राम पंचायतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधान संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है।जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह गौतम के नेतृत्व में भेजे गए इस पत्र में पंचायतों के अधिकार, भुगतान,सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग जैसे कई अहम बिंदुओं को उठाया गया है।प्रधान संघ ने मांग की है कि पंचायत चुनाव समय से कराए जाएं और यदि किसी कारणवश इसमें देरी हो तो वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाए, जिससे विकास कार्य बाधित न हों।संघ ने यह भी आरोप लगाया कि कई विभागों में भ्रष्टाचार के कारण कार्य पूर्ण होने के बावजूद भुगतान लंबित है,जिससे पंचायतों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मनरेगा के तहत मजदूरों के भुगतान में हो रही देरी पर भी संघ ने चिंता जताई है। कहा कि मजदूरों को...