प्रधानों की सत्ता में सात दिन शेष, अधिकार पर फैसला नहीं
अलीगढ़, मई 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानों की सत्ता में सात दिन शेष बचे हैं। वर्तमान प्रधानों की प्रधानी सात दिन बाद चली जाएगी। निर्वाचित प्रधानों का अधिकार समाप्त हो जाएगा। सरकार अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं ले पाई है। प्रधानों का अधिकार समाप्त होने के बाद प्रशासक की नियुक्ति होगी या फिर प्रधानों का कार्यकाल बढ़ेगा। प्रदेश भर के प्रधान कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को 75 जिलों के प्रधान लखनऊ में जुटेंगे। इसी को लेकर मंगलवार को कुछ प्रधानों को लखनऊ जाने से पहले नजरबंद भी किया गया। पांच साल पहले त्रिस्तरीय पंचायत का चुनाव हुआ था। प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 तक है। जनपद में 852 प्रधान हैं। प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है, लेकिन अभी तक पंचायत चुनाव को लेकर सरकार कोई रुख स्पष्ट नहीं कर पाई है। अब ऐसा मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.