हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। जिला प्रधान संगठन की कार्यकारिणी बैठक का गुरुवार को आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोपाल अधिकारी ने की। बैठक में जिले के सभी विकासखंडों के प्रधान संगठन अध्यक्ष उपस्थित रहे और ग्राम पंचायतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।ब्लॉक अध्यक्षों ने एक स्वर में कहा कि नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के बावजूद ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। पंचायतों के खातों के अपडेट न होने से ठेकेदारों और कार्यदाताओं का भुगतान लंबित है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ग्राम पंचायतों के खातों को शीघ्र अपडेट कर भुगतान प्रक्रिया शुरू की जाए। मनरेगा के तहत श्रमिकों और निर्माण सामग्री के भुगतान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। ...